बंगाल में डॉ. से रेप का मामला सुलझा भी नहीं था कि झारखंड में नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया. मामला हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र का है. जहां किसी काम से घर से बाहर गई नाबालिक को गांव के ही युवक शंकर मेहता डरा-धमका कर बाइक से जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद नाबालिग दिव्यांग के फोन से सीम निकालकर फेक दिया, और उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया. जाने से पहले युवक ने ये बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी. युवक ने कहा कि अगर वो किसी को किसी को इसके बारे में बताएगी तो उसे जान से मार देंगे. देर रात लड़की किसी तरह घर पहुंची और इसकी सूचना अपनी मां को दी. जिसके बाद मामले को पंचायत के स्तर तक सुलझाने की कोशिश की गई, जब मामला नहीं सुलझा तो पीड़ित के परिवार ने शनिवार को इसकी शिकायत थाने में की. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामला 12 अगस्त की रात का है.
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
