रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, फिल्म “तिरंगा क्या है” को किया रिलीज

मनोरंजन रांची
Share Now

  
रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को जगन्नाथ बैक्विट हॉल, रांची में ब्रिगेडियर बिरेन्द्र सिंह जामवाल और कर्नल जेके सिंह द्वारा निर्मित लघु फिल्म “वेटरन ऑर्गनाईजेशन ऑफ झारखण्ड” के अध्यक्ष सुबेदार मेजर, मुकेश कुमार के सहयोग से आयोजित एक विशेष समारोह में रिलीज की गई। यह फिल्म तिरंगा और विशेष बच्चों पर आधारित है। इस फिल्म में कर्नल जेके सिंह ने उन खास प्यारे दुलारे बच्चों को, जो देख नहीं पाते, उन्हें तिरंगा ध्वज का महत्व और तिरंगे के सभी रंगों को स्वाद, ध्वनि और गंध के रास्ते से समझाया। यह फिल्म साढ़े आठ मिनट की है और यह विशेष और अन्य बच्चों को प्रेरित करेगा कि बच्चे तमाम बाधाओं के बावजूद सब कुछ कर सकते हैं। इससे खास बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा। यह साबित करता है कि तिरंगे की खासियत ही कुछ ऐसी है कि वह हर दिल में उतर सकता है। इस फिल्म में मेजर जेनरल असीम कोहली, नीतिका सिंह, शाम्भवी जामवाल, अभिषेक सेन गुप्ता और संस्कृति का असीम योगदान है।

यह कार्यक्रम वेटरन सुबेदार मेजर मुकेश कुमार अध्यक्ष, एमपी सिन्हा सचिव, योगेन्द्र प्रसाद कोषाध्यक्ष, संजीत सिंह प्रवक्ता और विशेष तौर पर मिथिलेश प्रसाद, संचालक बैंक्विट हॉल के सहयोग से संपन्न हुआ। रक्षा राज्य मंत्री ने कर्नल जेके सिंह के सराहनीय प्रयास और उत्कृष्ट मंच संचालन की अत्यंत प्रशंसा की। उन्होंने झारखण्ड राज्य के पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *