भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर खुलकर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार में क्या महिला, क्या नौजवान, क्या कारोबारी, क्या विद्यार्थी, क्या अधिवक्ता कोई भी यहां सुरक्षित नहीं है.
हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षित नहीं है. श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की धरती फिर एक निर्दोष संथाल आदिवासी के खून से रक्तरंजित हो गई. हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज में तैनात संथाल आदिवासी हवलदार चोहन हेंब्रम की हत्या कर मो. शहीद अंसारी फरार हो गया.
इस सरकार में मुस्लिम कौम के लोग सरकार के संरक्षण में सुनियोजित साजिश के तहत आदिवासियों को खत्म करने पर तुले हुए हैं. बांग्लादेशी घुसपैठियों के पक्ष में छाती पीटने वाले हेमंत सोरेन आदिवासियों की हत्या पर चुप्पी साध लेते हैं.
आदिवासियों की हत्या के खिलाफ बोलने में उनके मुंह में फेविकोल चिपक जाता है. आज आदिवासी भाइयों की जमीनें हड़पी जा रही है, आदिवासी बेटियां घुसपैठियों के हाथों प्रताड़ित हो रही हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्सव मना रहे हैं. श्री मरांडी ने झारखंड पुलिस से आरोपीयों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई करने की मांग की है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
