मोदी सरकार की महंगाई की मार से राहत दिलाएगी कांग्रेस सरकार : यशस्विनी सहाय

चुनाव रांची राजनीति
Share Now


गरीबों के लिए जो भी योजना चल रही है कांग्रेस की देन : सुबोधकांत

रांची: शहर के कई क्षेत्रों के साथ ओरमांझी और अनगड़ा प्रखंड के कई गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा, जनसंपर्क और चुनावी सभा कर लोगों से समर्थन मांगते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यशस्विनी सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन के नाम पर लोगों पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। जिससे कांग्रेस की सरकार जनता को राहत पहुंचाएगी। इसी उद्देश्य से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को महीने का 8,500 अर्थात हर साल एक लाख रूपये दिया जाएगा। जिससे कि महिलाओं को महंगाई से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न्याय पत्र के द्वारा सभी वर्गों के लिए 25 गारंटी तय की है। जो देश की जनता को महंगाई और  समस्याओं से उबारेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आम लोगों के साथ रहा है। आज देश में गरीबों के लिए जितनी भी योजनाएं चल रही है वह कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो समाज के सभी वर्गों के हितों में कार्य होगा क्योंकि कांग्रेस ने गारंटी कार्ड से विकास की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।



इन क्षेत्रों में चला जनसंपर्क


कांग्रेस प्रत्याशी ने शहर के हिनू, पोखर टोली, साकेत नगर, सचिवालय कॉलोनी, सिंहपुर व किलबर्न कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, हिनू बस्ती, बंधु नगर, प्रकाश नगर, कटहर कोचा, बिरसा चौक, शहीद चौक, अपर बाजार आदि क्षेत्र में पदयात्रा कर लोगों से वोट मांगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ओरमांझी और अनगड़ा प्रखंड के दर्जनों गांव में पदयात्रा और चुनावी सभा कर ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान विजयी बनाने की अपील की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *