रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एलएपी नेता हरिनाथ साहू ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड न्यूज़
Share Now

रांची, राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार एवं विशेष कर रांची शहर में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू एवं रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता बृहस्पतिवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में नए डीजीपी अनुराग गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई दिए।

श्री साहू ने डीजीपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए झारखंड में छोटे व्यावसायियों से आए दिन फिरौती, हत्या,लूट और चंदा उगाही सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किये। साथ ही राज्य में अपराध के जनक जमीन माफियाओं और अवैध शराब कारोबार से युवावर्ग एवं महिलाओं पर पड़ने वाला बुरा असर पर डीजीपी का ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं डीजीपी ने आश्वस्त करते हुए कहा भय मुक्त वातावरण के साथ व्यवसायों की सुरक्षा का इंतजाम सहित झारखंड में अपराध मुक्त शासन और अवैध शराब कारोबारी, जमीन माफियाओं पर नकेल कसना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता में होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *