मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मां और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी मुस्तरी खातून के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के मधुपुर स्थित आवास पहुंचीं और दिवंगत मुस्तरी खातून के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में उनका ढाढ़स बंधाया. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
