पांच जनवरी को 33 खेल सितारों को मिलेगा जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार

खेल झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन करने वालों को मिलेगा सम्मान

रांची: उम्मीद फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी 5 जनवरी 2025 को “जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रांची के आड्रे हाउस में होगा, जहां राज्य के 33 उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उनके कोचों को सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को मोहराबादी मैदान स्थित निजी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में उम्मीद फाउंडेशन के  कोर कमेटी ने पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। इस बार कुल पांच श्रेणी में पुरस्कार दिए जायेंगे। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह खेल पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड, झारखंड खेल रत्न पुरस्कार आदि शामिल है।

प्रेस वार्ता में फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को पहचान और प्रोत्साहन देना है, जिन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों, कोच एवं खेल को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।  संस्था के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने  कहा कि उम्मीद फाउंडेशन हर साल ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। झारखंड में खेलों की अपार संभावनाएं हैं, और हमारी संस्था इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है।

महिलाओं की भी भागीदारी पर जोर: संगीता तिर्की

फाउंडेशन की महिला विंग की केंद्रीय अध्यक्ष संगीता तिर्की ने कहा कि हमारी महिला खिलाड़ियों ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उम्मीद फाउंडेशन महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है।”

सम्मान समारोह के केंद्र में खिलाड़ी और कोच

फाउंडेशन के संस्थापक सचिव निरंजन भारती ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर आयोजित यह समारोह खिलाड़ियों और कोचों के सम्मान का प्रतीक है। यह हमारे खेल जगत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू खलको ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन झारखंड में खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुका है। हमारी योजना गांव-गांव जाकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाने और उनकी जरूरतों को सरकार तक पहुंचाने की है।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों में  दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, ब्यूटी डुंगडुंग, हॉकी में संगीता कुमारी, बाबूलाल हेंब्रम,मनीष मुंडा, अभिषेक लकड़ा,आलोक लकड़ा, शीला कुमारी स्नेहा थापा जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही, इन खिलाड़ियों को तैयार करने वाले कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में शंकर दुबे, विनोद तिर्की, अनिरुद्ध पांडे, अनिल मिश्रा, महेंद्र खलखो, अजय करकेटा, अभिषेक मिश्रा, मुकेश भगत, सूरज टोप्पो, पंकज कुशवाहा, विक्की करमाली, स्मिता तिर्की, विशाल भारद्वाज, मुन्ना टोप्पो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *