झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक नाबालिग बेहोश अवस्था में मिली. उसके साथ दरिद्रता कर बेहोशी की अवस्था में उसे छोड़ दिया गया. आसपास के लोग की जब उसपर नजर पड़ी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव से लेकर अस्पताल तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान एक आरोपी को धर दबोच कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई. वहीं एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम मृतक अपने घर के पीछे मूर्छित अवस्था में मिली. उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे. जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टर ने चंपुआ अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
