नगर विकास मंत्री ने बकायदारों को भेजा नोटिस, कहा-समय पर होल्डिंग टैक्स दे शहरवासी

नगर विकास मंत्री ने बकायदारों को भेजा नोटिस, कहा-समय पर होल्डिंग टैक्स दे शहरवासी

झारखंड
Share Now

मंगलवार को नगर विकास और आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने निगम सभागार में कार्य और योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को लंबित टैक्स का भुगतान करने को कहा. इसके साथ ही बकायेदारों को नोटिस भेजा और अधिकारियों को आवासीय भवन का व्यावसायिक प्रयोग करने वालों से कर वसूलने के निर्देश दिए. इसके साथ ही लंबित मामलों को पूरा करने और कार्य योजना की समीक्षा करने का निर्देश दिया.

इसके साथ ही नए साल पर लोगों के सहूलियत के लिए कर भुगतान को लेकर नए प्रस्ताव लाने को कहा. इस दौरान प्रस्तुतिकरण के जरिए 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाई, स्ट्रीट लाइट, आइटी, डे- एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य, इन्फोर्समेंट, जलापूर्ति समेत अन्य शाखा की समीक्षा की.इस बैठक में निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार, फिलवियुस बारला, उप प्रशासक रवींद्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, नगर निवेशक व प्रबंधक समेत अन्य कर्मी शामिल हुए.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *