'कोयला भी हमारा जमीन भी हमारी, बकाया नहीं तो…' JMM का BJP को अल्टीमेटम

‘कोयला भी हमारा जमीन भी हमारी, बकाया नहीं तो…’ JMM का BJP को अल्टीमेटम

राजनीति
Share Now

कोयला बकाया मामले में झारखंड और केंद्र सरकार के बीच ठन गई है. कोयला रायल्टी के 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाये को लेकर केंद्र सरकार के इंकार के बाद झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार को 15 दिन का समय दिया है. अगर 15 दिन में केंद्र सरकार स्पष्टीकरण नहीं देती है तो झारखंड से कोयला बाहर नहीं जाएगा.

झामुमो के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि कोयला भी हमारा है और जमीन भी हमारी है अब हमलोग छोड़ने वाले नहीं है.राजमहल से लेकर राजधनवार तक एक ढेला भी राज्य से बाहर नहीं जाएगा. भाजपा के लोगों को समझ लेना चाहिए कि पैसा यहां के लोगों का है कोल इंडिया के अधिकारी भी सुन लें. यह पैसा आपका नहीं है हम अपना अधिकार और हक लेना चाहते हैं. पहले बकाया दें फिर खदानों में फावड़ा चलेगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *