नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) 2025 से भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करवाएगी. इसका ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया है. धर्मंद्र प्रधान ने कहा कि एजेंसी सिर्फ उच्च शिक्षा में प्रवेश से जुड़ी नीट, जेईई मेन, सीयूईटी जैसी परीक्षाएं ही कराएगी. इसके लिए भी एनटीए का पुनर्गठन किया जाएगा. साथ ही शीर्ष स्तर के 10 नए पद सृजित किए जाएंगे.
नीट परीक्षा में हुए बड़े पैमाने पर धांधली के बाद इसरो के पूर्व अध्यक्ष राधाकृष्णन की अगुवाई में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की सिफारिश के बाद यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही इसमें कई बदलाव भी किए गए है. अब परीक्षा बिना डीएम-एसपी के अनुमति के नहीं होगी इसके साथ ही अब सिर्फ सरकारी संस्थानों, कॉलेजों व स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
