SIR NEWS: अधिकारों की रक्षा के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी: राजेश कच्छप

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा |  निरंजन भारती

राजधानी के बी.एड. कॉलेज परिसर में गुरुवार को जीईएल (GEL) चर्च, रांची कांग्रेगेशन के तत्वावधान में SIR जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक में खिजरी के विधायक सह उपनेता राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चर्च के पंच सदस्यों, पदाधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को ‘SIR’ से जुड़े गंभीर विषयों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उनके लोकतांत्रिक अधिकारों व सामाजिक दायित्वों के प्रति सचेत करना था।

​समारोह को संबोधित करते हुए खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि वर्तमान दौर में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाज का जागरूक और संगठित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपनी पहचान, अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं। वहीं, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने समाज में एकता, जागरूकता और सक्रिय सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। बैठक में मौजूद अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए, जिसके बाद प्रार्थना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *