उम्मीद फाऊंडेशन के नेतृत्व में 28 जुलाई को 110 शिवभक्त रवाना होंगे सुल्तानगंज

अभी अभी झारखंड धर्म अध्यात्म
Share Now

हजारीबाग: उम्मीद फाऊंडेशन के द्वारा इस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 28 जुलाई को भव्य निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा. यह यात्रा हजारीबाग के पंचमुखी मंदिर से सुल्तानगंज के लिए 110 शिव भक्तों का जत्था रवाना होगा.

उम्मीद फाऊंडेशन के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के महीने में भव्य निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा.

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक विजय सिंह ने दिया जानकारी दी. इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष 28 जुलाई को 110 शिव भक्तों का जत्था हजारीबाग स्थित पंचमुखी मंदिर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा. कांवरियों के रवाना होने से पहले पंचमुखित मंदिर में आचार्य आशुतोष शास्त्री के नेतृत्व में रुद्राभिषेक और भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ रीझ रंग करते नगर भ्रमण किया जाएगा.

इस यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल होंगे. पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

आगे श्री सिंह ने कहा कि सभी पंजीकृत कांवरियां को फोटो और मोबाइल नंबर सहित पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जो यात्रा के दौरान सभी स्थलों पर प्रवेश का प्रमाण होगा.

भीड़ में जत्थे के सदस्यों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी कांवरियों के लिए कांवरिया कोड अनिवार्य किया गया है. यात्रा में शामिल श्रद्धालु बस के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचेंगे.

वहां से उत्तरवाहिनी गंगा जल भरकर पैदल बाबा नगरी देवघर जाएंगे और जल अर्पण के बाद बाबा बासुकीनाथ धाम में दर्शन कर बस से हजारीबाग लौटेंगे. यह यात्रा कुल छ दिनों की होगी. मौके पर फाउंडेशन के सचिव निरंजन भारती, धर्मेंद्र सिंह, प्रतीक सिंह, संतोष साहू, सुमन राज टाइगर, नयन कुमार, दीप नारायण साहू, सोनू, अर्जुन यादव उपस्थित रहे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *