झारखंड में एक प्रेमी जोड़े ने शादी नहीं होने से नाराज होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी. दोनों के कई टूकड़ों में शव मिले. घटना दुमका के सरैयाहाट थाना के हरलाटांड़ स्टेशन से आधे किलोमीटर दूर 19 नंबर पोल के निकट की है.युवक मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपने नाना के घर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रह कर पढ़ाई कर रहा था. जबकि नाबालिग लड़की सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ही एक गांव की बताई जा रही है
मामले को लेकर बताया दोनों नाबालिग एक साथ स्कूल और ट्यूशन में पढ़ाई करते थे. इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और वक्त के साथ दोनों में प्यार हो गया. इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को थी. दोनों के परिजन लगातार इसका विरोध कर रहे थे. जिससे नाराज होकर दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. मामले की जानकारी होने पर रेलवे स्टेशन के कर्मियों न सरैयाहाट थाने को सूचना दी. जिसके बाद सरैयाहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
