मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया सुहाग, शादी के 26 दिन बाद कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया सुहाग, शादी के 26 दिन बाद कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

झारखंड
Share Now

जमशेदपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बनना के समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.मृतक की पहचान आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना के रूप में हुई है. अपराधियों ने आलोक के सीने में चार गोली मारी और मौके से फरार हो गया.

आलोक बाजार से घर जा रहा था. घर से 300 मीटर की दूरी पर था तभी घात लगाए अपराधियों ने आलोक को गोली मार दी. गोली उसके पैर में लगी वह जमीन पर गिर पड़ा. वह उठकर पड़ोसी के घर में जा घुसा. आरोपी पीछा करते हुए वहां पहुंचे और आलोक के सीने में गोली मार दी.

स्थानीय लोग उसे टीएमएच ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. आलोक कांग्रेस से जुड़ा हुआ था और टाइगर क्लब नाम की एक संस्था भी चलाता था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 22 नवंबर को ही मृतक की शादी हुई थी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *