ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड निवासी दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बेटी से गुजरात के वड़ोदरा में मुलाकात कर उसका हाल जाना. मंत्री के साथ गई टीम ने ना सिर्फ बच्ची का हाल जाना बल्कि उसे आर्थिक मदद पहुँचाते हुए पीड़िता के परिजन को चार लाख रुपये का चेक भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात सरकार से दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. मंत्री दीपिका पांडे सिंह के साथ आईजी सुमन गुप्ता, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर किरण पांसी बच्ची से मुलाकात करने गुजरात गईं थीं.
यह है मामला
गुजरात के भरूच स्थित झघड़िया जीआईडीसी क्षेत्र में झारखण्ड निवासी एक नाबालिग बच्ची के साथ गत दिन दुष्कर्म हुआ था. जिसके बाद पीड़ित बच्ची का इलाज अंकलेश्वर अस्पताल से भरूच सिविल और फिर वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में हो रहा है. मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में टीम को वडोदरा भेज बच्ची को मदद पहुंचाया. मालूम हो कि राज्य में रह रहे तथा प्रवासी झारखण्डवासियों के प्रति झारखण्ड सरकार हमेशा संवेदनशील रही है. फिलहाल आरोपी को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
