झारखंड लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु बन गया है : बाबूलाल मरांडी

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

हेमंत सोरेन सरकार के सारे वादे फेल


रांची/गोमिया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।

श्री मरांडी ने कहा  कि पार्टी का कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन पार्टी केलिए समर्पित है।केवल चुनाव में नही बल्कि प्रतिदिन पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों के लिए जनता के पास जाता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान पार्टी का फर्ज है।

तीसरी बार मोदी सरकार यह जनता के आशीर्वाद एवम कार्यकर्ता के प्रयास और परिश्रम का परिणाम है।

मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों से लगातार गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित की सेवा में समर्पित है। लेकिन राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को लटकाने ,भटकाने और अटकाने में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव परिणाम ने इंडी गठबंधन को आइना दिखाया है। राज्य में जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है।

झारखंड केवल लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। आज खान, खनिज, बालू, पत्थर की लूट मची है। अपराधी बेखौफ हैं। जेल से रंगदारी मांगी जा रही। सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा। संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल रही।  राज्य में देश विरोधी ताकतें सक्रिय है।सत्ताधारी गठबंधन वोट बैंक के कारण उनका संरक्षण कर रहा। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार को सबक सिखाने के लिए संकल्पित है। हमें बार बार केंद्र सरकार की उपलब्धियों और हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करने केलिए जन जन तक जाना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *