BSNL को भी बढ़त, एयरटेल और वोडा-आइडिया को झटका
रांची: ट्राई ने मई 2024 का कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जियो और बीएसएनएल ने ग्राहक जोड़े हैं जबकि एयरटेल समेत वोडा आइडिया को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। मई में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 01.88 लाख नए ग्राहकों
को जोड़ा है। अप्रैल 2024 में जियो के पास 04 करोड़ 14 लाख 99 हजार 744 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 04 करोड़ 16 लाख 87 हजार 594 हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते मई महीने में भारती एयरटेल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। एयरटेल ने मई 2024 में बिहार सर्किल 5710 ग्राहकों को खोया है। अप्रैल 2024 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 14 लाख 79 हजार 959 ग्राहक थे जो मई में घटकर 04 करोड़ 14 लाख 74 हजार 249 रह गया है।
ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी मई महीने में 10377 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अप्रैल 2024 में वोडा-आइडिया के पास 77 लाख 23 हजार 950 ग्राहक थे जो मई में घटकर 77 लाख 13 हजार 573 रह गए हैं।
मई की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल ने भी बिहार सर्किल में 12 हजार 248 नए ग्राहकों को जोड़ा है। अप्रैल में बीएसएल के पास 52 लाख 43 हजार 821 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 52 लाख 56 हजार 069 हो गए हैं।
मई की ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में मई 2024 में 01 लाख 84 हजार 011 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं।
बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है। बेहतरीन 5जी कवरेज और वायरलाइन के जरिए स्थाई कनेक्टिविटी, भरोसेमंद वाईफाई, 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और दर्जन भर से ज्यादा ओटीटी प्लेटफार्म के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस Jio से जुड़ रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
