हेमंत सरकार ने झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया: हिमंत विश्व शरमा

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

राहुल गांधी के खटाखट बुद्धि से सरकार नही चलती


आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड में भी डबल इंजन सरकार बनायेंगे.

असम सरकार के मुख्यमंत्री एवम झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने आज हरमू रांची स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया.

उन्होंने बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार यह पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है.

अभी हमे आराम नही करना है. हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है.घर घर जाना है और हेमंत सरकार की नाकामियों,वादा खिलाफी,भ्रष्टाचार ,महिलाओं के साथ  हो रहे अत्याचार ,ध्वस्त विधि व्यवस्था ,खान खनिज ,बालू,पत्थर की लूट को उजागर करना है.

हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को जनता का विकास नहीं चाहिए उन्हें केवल अपनी कुर्सी चाहिए.

हेमंत सोरेन ने जेल से बेल पर बाहर आते ही अपनी ही पार्टी के एक योग्य आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को  मुख्यमंत्री से हटाकर उनका पॉलिटिकल मर्डर किया.

हेमंत सोरेन को दूसरा आदिवासी नेता मंजूर नहीं.

हेमंत सोरेन को आदिवासी से प्रेम नहीं. उनके इर्द गिर्द घूमने वाले सारे दलाल,बिचौलिए गैर आदिवासी हैं.

राज्य की खनिज संपदा की लूट हो रही,बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही. कल्पना सोरेन जी जैसे पति को जेल जाने से छुड़ाने के लिए संघर्ष किया उसी तरह राज्य की मां बहन बेटियों केलिए संघर्ष करके उनके इज्जत,संपत्ति की रक्षा केलिए संघर्ष कीजिए.

चंपई सोरेन तो कुछ काम करना शुरू किए थे. जनता की समस्याओं पर ट्वीट करके भी समाधान करा देते थे. लेकिन हेमंत सोरेन ने 5 साल में क्या किया? केवल जनता को लूटा,खान खनिज लूटा. और झारखंड में बांग्लादेशियों को बसा रहे. वोट बैंक के लिए उनका संरक्षण दे रहे. वही बंगला देशी आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे, उनकी जमीन लूट रहे. राज्य की डेमोग्राफी बदल रहे.

हेमंत सरकार ने झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया.

ऐसी शादी अवैध है. इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनना चाहिए. हेमंत सोरेन फिर सत्ता में नहीं आने वाले. उन्हें पता है इसलिए अनाप शनाप घोषणाएं कर रहे. ऐसी ही घोषणा खटाखट पैसे भेजने की थी. आज कहां गया खटाखट,आपकी सरकार है,क्यों नही भेज रहे खटाखट.

पीएम मोदी प्रतिवर्ष किसानों,मजदूरों को पैसे दे रहे लेकिन बैंक में सीधे भेज रहे ये खटा खट का धोखा नहीं दे रहे.

अब 8500 की जगह प्रति माह 1000 देने की बात कर रहे. लेकिन एक महीना,दो महीना का प्यार नही चलेगा।देना है तो 60 महीना का हिसाब जोड़कर 60 हजार प्रति व्यक्ति भेजिए. तब जनता मानेगी की आपकी नियत कुछ देने की है.

हिम्मत है तो बताएं 5 साल में कितनी नौकरी दी,कितने इंजीनियरिंग ,मेडिकल कालेज खोले,कितना बेरोजगारी भत्ता दिया.

हेमंत जी के नाती पोते पूछेंगे तो उनका यही जवाब होगा कि मुख्यमंत्री रहते जनता केलिए कुछ भला नही किया लेकिन बालू सिंडिकेट जरूर खोला.

आज झारखंड की जनता को बालू नही मिल रहा लेकिन यूपी बिहार बालू भेजा जा रहा. दलाल बिचौलिए मालामाल हो रहे. सरकार के खजाने में पैसे नही जा रहे.

जनता इनके लूट,भ्रष्टाचार,वादा खिलाफी को पूरी तरह समझ चुकी है।जनता को भाजपा पर भरोसा है।भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अलग राज्य का वादा किया पूरा किया ,राम मंदिर बनाए,धारा 370 समाप्त किया।

हम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित भारत बनाने केलिए संकल्पित हैं

जनता हमारी नीति नियत को जानती है। हम जनता के आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाएंगे। नया झारखंड बनाएंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *