आम की गुठली से बीज निकालनेवाले हस्तचालित यंत्र पर डॉ सुशील पाण्डेय को मिला पेटेंट

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंत्रण विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सुशील कुमार पांडेय द्वारा विकसित आम की गुठली से बीज निकलने वाले हस्तचालित यंत्र को भारत सरकार ने पेटेंट प्रदान किया है।
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत महानियंत्रक पेटेंट, डिजाइन एवं व्यापार चिन्ह द्वारा इस आशय का प्रमाणपत्र जारी किया गया है।
उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन से युक्त आम की गुठली का प्रयोग बहुत से बेकरी उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं कॉस्मेटिक उद्योग में किया जाता है। इस यंत्र के प्रयोग से समय एवं श्रम लागत की बचत होने से इन उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा ।
डॉ पाण्डेय ने बताया कि इसे बनाने में प्रति यंत्र लागत 15 से 20 हजार रुपये आएगी तथा प्रति घंटा 15 से 18 किलो गुठली से बीज अलग किये जा सकेंगे।
इस उपलब्धि पर बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने डॉ सुशील को बधाई दी है।

रांची
Share Now

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *