भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व विदेश मंत्री स्व सुषमा स्वराज की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि स्व सुषमा स्वराज जी अद्वितीय प्रतिभा की धनी थी। पार्टी में कार्य करने वाली बहनों केलिए वे प्रेरणा स्रोत हैं। श्री सिंह ने कहा कि स्व सुषमा जी को ईश्वर ने बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न बनाया था। वे कुशल वक्ता,कुशल संगठन कर्ता, राजनेता रहीं। भारत की विदेशमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी नई पहचान बनाई थी। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,पंकज सिन्हा, मनोज दुबे आदि शामिल रहे।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
