राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ डीके सिंह, झारखण्ड ओपेन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टीएन साहु ने राज भवन में भेंट की एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
उक्त अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सभी कुलपतिगण से कहा कि विद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा सुलभ हो, हमारे विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करें तथा एकेडमिक कैलेंडर का पूर्णतः पालन हो। हमारे विश्वविद्यालय छात्रहित में सदा सक्रियता से कार्य करें। हमारे शिक्षण संस्थानों में सर्वत्र ज्ञान का माहौल हो एवं सभी अनुशासित होकर अपना कार्य करें। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त राज्यपाल से सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ० गोपाल पाठक ने राज भवन में भेंट की एवं विश्वविद्यालय की स्थिति से अवगत कराया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
