रांची: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र. सिंह यादव ने अत्यंत प्रखर संघर्षशील, कर्मठ व वरिष्ठ अनुभवी नेता कैलाश यादव को राजद पार्टी में प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय प्र. यादव ने मनोनीत करने के दौरान कहा कि कैलाश यादव जनप्रिय नेता है। ये पूर्व में भी राजद में कई महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं । इन्होंने काफी मुखरता से जनहित और पार्टी हित में निरंतर कार्य करते रहे हैं। उम्मीद है कि श्री यादव अपने अनुभव का इस्तेमाल कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे एवं एक प्रखर वक्ता के तौर पर विपक्ष के जनविरोधी व नकारात्मक कार्यशैली को बेनकाब करने का काम करेंगे।
कैलाश यादव ने पार्टी द्वारा पद सम्मानित करने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र सिंह यादव, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष सुरेश पासवान, वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित संगठन के तमाम नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है और भरोसा दिलाया की पार्टी के द्वारा मुझे दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का काम करेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
