यातायात की समस्या पर ट्रॉफिक एसपी के साथ झारखंड चैंबर की वार्ता

कारोबार रांची
Share Now

रांची: राजधानी रांची में जाम की बढ़ती समस्या के ठोस समाधान हेतु अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में शनिवार को झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमण्डल ट्रॉफिक एसपी से मिला। मुलाकात के दौरान शहर में जाम की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की गई। ट्रॉफिक सुधार हेतु प्रतिनिधिमण्डल ने प्रमुख चौराहे पर 50 मीटर की परिधि में ऑटो खडा करने पर रोक लगाने, ट्रैफिक सिग्नलों का ऑडिट और आवश्यकतानुसार सुधार कराने, ट्रैफिक जाम सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर चालू करने, स्कूल बस की वापसी को व्यस्त मार्गों से नहीं करने, यातायात संबंधी निर्देशों के लिए सूचना बोर्ड का अधिष्ठापन कराने, ट्रैफिक पुलिस के को-ऑर्डिनेशन कमिटी और चैंबर प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से बैठक का आयोजन कराने, जाकिर हुसैन पार्क के पास से धरना स्थल हटाकर यातायात के लिए खोले जाने तथा सड़क पर व्यवसायिक गतिविधि पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया।

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कार्य में संलग्न तीन पहिया मालवाहक वाहनों को शहर में नो इंट्री के समय प्रवेश और परिचालन की अनुमति देने के लिए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने जरूरी बताया और कहा कि पूर्व में यह व्यवस्था लागू थी, जिसे पुनः प्रभावी करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि हर चौक-चौराहे को लेफ्ट फ्री करने के लिए साइनेज बोर्ड लगाया जाना आवश्यक है। नो इंट्री वाले जगहों पर भी बोर्ड अधिष्ठापित करने का सुझाव देते हुए कहा गया कि साइनेज बोर्ड नहीं लगे होने के कारण लोगों को पता नहीं चलता और वे फाइन के शिकार हो जाते हैं। रांची शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में वाहनों की गति सीमा 20 कि.मी. निर्धारित किये जाने को अव्यहारिक बताते हुए ट्रॉफिक उप समिति के चेयरमेन मुकेश पाण्डेय ने गति सीमा का व्यवहारिक निर्धारण करने का आग्रह किया। साथ ही रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक गति सीमा में छूट देने का आग्रह किया।

ट्रॉफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने चैंबर प्रतिनिधिमण्डल के सभी सुझावों पर उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। यह भी कहा कि इन सभी मुद्दों के अलावा कोई अतिरिक्त सुझाव भी हों तो, मुझे लिखित रूप से अवश्य दें ताकि समुचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। प्रतिनिधिमण्डल में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, संजय अखौरी, उप समिति चेयरमेन मुकेश पाण्डेय, प्रकाश टेकरिवाल, शशांक भारद्वाज, विकास झाझरिया समेत अन्य लोग शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *