जेसीआई रांची नियो का डांडिया नाइट नियोरात्रि छह अक्टूबर को

न्यूज़ रांची
Share Now


रांची: नवरात्रि के शुभ अवसर पर जेसीआई रांची नियो की ओर से डांडिया नाइट नियोरात्रि सीजन-4 का आयोजन 6 अक्टूबर रविवार को रांची क्लब, मेन रोड में संध्या छह बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन के मुख्य संयोजक  सकेत सर्राफ ने बताया कि मुंबई से शिरकत कर रही बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर प्रीति भल्ला अपनी पूरी टीम के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पधार रही है। पारंपरिक गुजराती परिधानों से सुशोभित सज-संवर के आए हुए दर्शकों को थिरकाने के लिए दिल्ली से लाइव बैंड आ रहे हैं। महौल को बांधकर रखने के लिए बेहतरीन डीजे नेत्र अपने साजो सामान के साथ दर्शकों को थिरकाने के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शकों को ताल पे ताल थिरकाने के लिए स्थानीय कलाकार की भी व्यवस्था की गई है। डांडिया के साथ में व्यंजनों का लुफ्त उठाने के लिए लजीज व्यंजनों के भी स्टाल लगाए जा रहे हैं।

अध्यक्ष गोपेश गोयनका ने बताया कि डांडिया नाइट में एंट्री पास के माध्यम से ही होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ जी रहेंगे एवं कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर तुलस्यान ज्वेलर्स तथा उप-स्पॉन्सर अविता आईवीएफ हैं। कार्यक्रम की तैयारी में संस्था के सदस्य पूरी मेहनत और लगन के साथ लगे हुए हैं।

आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक साकेत सर्राफ के साथ सह-संयोजक शंकर मुरारका, विवेक अजमेरा, विकास काबरा, करण चितलांगिया, कार्यक्रम प्रभारी मयंक कोठारी, राहुल घोष, प्रभदीप सिंह, सुमित महलका, अध्यक्ष गोपेश गोयनका, सचिव तिरु आशीष जालान, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, विकास गोयल,कुशल सर्राफ के साथ जेसीआई रांची नियो के सारे सदस्य प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लगे हुए हैं।

यह सारी जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल पोद्दार ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *