रांची: विधानसभा चुनाव के मददे्नजर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह चुनाव समिति के चेयरमैन केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बैठक में विधानसभा वार उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई तथा समिति के सदस्यों द्वारा प्रत्येक विधानसभा के लिए नामो की अनुशंसा की गई तत्पश्चात उम्मीदवारों के चयन हेतु अंतिम निर्णय के लिए सर्वसम्मति से शीर्ष नेतृत्व को अधिकृत किया गया। बैठक में शामिल सदस्यों ने विधानसभा वार सीटों के संदर्भ में गठबंधन पर समीकरणों के साथ चर्चा की साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित उम्मीदवार की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया।
उन्होंने बताया कि अभी गठबंधन दलों के बीच सीटों का बंटवारा पूरी तरह नहीं हो पाया है इसलिए सभी 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की कवायद समिति के सदस्यों द्वारा की गई। सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस कोटे की सीटों पर उम्मीदवारों के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हर परिस्थिति में उम्मीदवारी पर निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति की अनुशंसा के बाद शीर्ष नेतृत्व करेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, सीरीबेला प्रसाद राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, सुबोधकांत सहाय, कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत, प्रणव झा, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह, प्रदीप यादव, रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, विक्सल कोनगाड़ी, सोनाराम सिंकू, उमाशंकर अकेला, शिल्पी नेहा तिर्की, बंधु तिर्की, अंबा प्रसाद, धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी,चंद्रशेखर दुबे, संजय लाल पासवान, जलेश्वर महतो, जयशंकर पाठक, रविंद्र सिंह, शहजादा अनवर, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलको, रमा खलको,भीम कुमार, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, आलोक दुबे, मणिशंकर, अभिजीत राज, गुंजन सिंह,विनय होरो,नेली नाथन उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
