राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

राजनीति
Share Now

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में केवल कैश ही नहीं, अपितु अन्य वस्तुओं के प्रलोभन से भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा सकता है। इन सभी गतिविधियों पर सभी प्रवर्तन एजेंसियां समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई करें। सभी प्रत्याशियों को सामान अवसर प्रदान करने एवं राज्य में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा। वह शुक्रवार को राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि आरबीआई के पदाधिकारी सभी संदिग्ध लेनदेन एवं बल्क ट्रांजेक्शन पर ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना मुख्यालय से साझा करते हुए बैंक एकाउंट को सीज करें। उन्होंने यातायात, वन विभाग, एयरपोर्ट अथोरिटी, मद्य निषेध विभाग, ईडी, कस्टम विभाग, आयकर विभाग आदि के पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान मुस्तैदी से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया।

श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन हेतु कई तरह की वस्तुओं को बंटा जाता है, इसपर कड़ी नजर रखें। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, ड्रग्स आदि के आवागमन की संभावना है। इन सभी अवैध सामग्री के आवागमन पर नजर रखने हेतु सभी सीमावर्ती राज्यों एवं जिलों में निर्मित चेकपोस्टों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जानी है, जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर से वेबकास्टिंग के मध्यम से की जा रही है। इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री ए. वी. होमकर, अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *