रांची: लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को नामांकन दाखिल करेगी। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक लाल ने बताया कि नामांकन की तैयारी को लेकर शनिवार को वार्ड 29 में बैठक हुई।
बैठक में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर मोनू शर्मा, सौरभ,शाहबाज, अज्जू खान, संदीप ठाकुर, अंकित लाल, इम्तियाज अंसारी, संदीप घोष सहित अन्य मौजूद थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
