मोरहाबादी मैदान में जनसभा को करेंगी संबोधित
रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार छह मई को जुलूस यात्रा की शक्ल में रांची समाहरणालय जाकर नामांकन करेंगी ।इसके बाद वे दिन के 12 बजे मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी ।जनसभा को कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सहाय के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के कई नेता भी संबोधित करेंगे।
जुलूस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक झंडा-बैनर के साथ शामिल होंगे। जुलूस यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवास ई-39 सेक्टर से प्रातः 7:30 बजे निकलेगी, जो धुर्वा, सेक्टर तीन, बिरसा चौक, हिनू चौक, डोरंडा एजी मोड़, स्वामी विवेकानंद चौक, बाबा साहब अंबेडकर चौक, रिसालदार बाबा मजार, कडरू ब्रिज, कडरू, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, स्वामी सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक, भारत माता चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौराहा, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचेगी। यहां नामांकन करने के बाद मोरहाबादी में जनसभा को संबोधित करेंगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
