रांची: रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिला और रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जिले के सभी नौ प्रखंडों के राजद पदाधिकारियों की सूची सौंपी ।सूची में सभी पदाधिकारियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दिया गया है ताकि लोकसभा चुनाव में गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में हर संभव मदद पहुंचाई जा सके।
श्री सहाय ने श्री महतो से कहा कि वह रांची जिला राजद के सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाने का निर्देश दें। श्री महतो ने आसपास आश्वस्त किया कि रांची जिला के सभी नौ प्रखंडों के राजद कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता से भाग लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में रामभजन सिंह, नंदलाल कुमार वाल्मीकि, करण कुमार मंडल, संतोष साह, नरेंद्र कुमार यादव, विजय राय, विशाल कुमार, चंचल कुमार, विद्या विनोद सिंह और विनोद सिंह शामिल थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
