आदिवासी मुख्यमंत्री गरीब आदिवासी बेटे चौहान हेंब्रम के हत्यारे को दे रही संरक्षण: हिमंत विश्व

अपराध झारखंड राजनीति
Share Now


चौहान हेंब्रम के परिजनों से मिलने नही दे रही हेमंत सरकार

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को गिरिडीह जिलांतर्गत बेंगाबाद स्थित झारखंड पुलिस के स्व हवलदार चोहन हेंब्रम के घर परिजनों से मुलाकात की। घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि भाजपा के दोनो नेताओं को बेंगाबाद पहुंचने के पूर्व प्रशासन ने स्व हेंब्रम की पत्नी और बच्चों को घर से अन्यत्र पहुंचा दिया। मिलने आए सास ससुर को भी पुलिस ले गई। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में आता है।


मीडिया से बात करते हुए हिमंत  विश्व सरमा ने राज्य सरकार पर हमला करते कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी, संवेदनाहीन और निरंकुश सरकार है। जिसे केवल वोट बैंक की चिंता है। हेमंत सरकार अपराधियों का भी तुष्टिकरण करती है। समुदाय और धर्म विशेष के अपराधी को यह सरकार संरक्षण प्रदान करती है।  गैंगरेप के आरोप में सजायाफ्ता अपराधी कैदी शाहिद अंसारी जो इलाज के नाम पर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में इलाज रत था ने उसकी सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति हवलदार स्व चौहान हेंब्रम की नृशंस हत्या कर दी। और फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि ऐसा दुर्दांत अपराधी और सुरक्षाकर्मी की हत्या कर फरार हो जाए यह राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था को उजागर करता है। अपराधी एक समुदाय विशेष का है इसलिए वह आज तक गिरफ्तार नही हुआ। जिससे स्पष्ट है कि राज्य की पुलिस उसका संरक्षण कर रही।और यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा।
आदिवासी मुख्यमंत्री का दंभ भरने वाले हेमंत सोरेन को आदिवासी हवलदार की हत्या विचलित, मर्माहत नही कर रही। इसीलिए वे चैन की वंशी बजा रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है। पार्टी ऐसी राजनीतिक सोच को प्रदेश से उखाड़ फेंकने केलिए संकल्पित है। भाजपा स्व चौहान हेंब्रम के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए हर संभव सहायता का वचन देती है। मोहम्मद शाहिद अंसारी की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित कराए राज्य सरकार और उसे फांसी की सजा भी दिलाए।

अपराध और अपराधी दोनो की संरक्षक बन गई हेमंत सरकार: बाबूलाल


प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार अपराध और अपराधी दोनो की संरक्षक बन गई है। हेमंत सरकार ने सर्वाधिक पीड़ित समाज आदिवासी ही है। इस राज्य में आम खास कोई सुरक्षित नहीं।अपराधी सड़क पर,घर में , जेल में ,अस्पताल में कहीं भी अपराध को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। इसके पीछे एकमात्र कारण है अपराधियों को सरकार का संरक्षण।  हेमंत सरकार तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर रही।  यह सरकार पीड़ित परिवार से मिलने में भी रोक लगा रही। पहले गोपीनाथ पुर जाने से रोका और बेंगाबाद से परिजनों को ही हटा दिया। सास ससुर तक को भी नही छोड़ा। केवल लाचार बृद्धा मां ही घर पर रहने को विवश है। सच पर ज्यादा समय छुपाया नही जा सकता।सच प्रकट होता ही है। हेमंत सरकार की सच्चाई पूरी तरह प्रकट हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि स्व चौहान हेंब्रम की हत्या करने वाला सजफ्ता दुर्दांत फरार अपराधी शाहिद अंसारी की गिरफ्तारी हो तथा फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दिलाई जाए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *