झारखंड बचाओ, भाजपा लाओ

रांची राजनीति
Share Now

जेएमएम कांग्रेस आरजेडी का गठबंधन झूठा, ये झूठे वादे कर झारखंड को धोखा दे रहे

केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रविवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा में आयोजित अभिनंदन सह-विजय संकल्प सभा में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, भगवान बिरसा मुण्डा जी की पवित्र धरा पर आकर मन प्रसन्नता और आनंद से भर गया है। आज मैं आपके बीच किसी नेता के रूप में नहीं बल्कि साधारण कार्यकर्ता के रूप में आया हूं। झारखंड में लोकसभा चुनाव में हमने 14 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की है। साथ ही विधानसभा की 81 में से 52 सीटों पर भाजपा आगे रही है। मैं इस शानदान सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

नरेन्द्र मोदी जी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, 64 सालों में ये पहली बार हुआ है कि, कोई राजनेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना हो। ये जीत ऐतिहासिक है।

5 सालों में भी वादे पूरे नहीं कर पाई जेएमएम

विधानसभा चुनाव से पहले जनता से जेएमएम ने निश्चय पत्र में 144 वादे किए थे, वहीं कांग्रेस ने 317 वादे अपने वचन पत्र में किए थे। गठबंधन ने कुल 461 वादे झारखंड की जनता से किए थे। मैं इस लूटेरी सरकार से पांच सवाल पूंछना चाहता हूं।

1 निश्चय पत्र में वादा किया गया था कि, स्नातक को 5 हजार और स्नातकोत्तर को 7 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। आखिर क्यों ये वादा पूरा नहीं किया गया, क्यों युवाओं के साथ वादाखिलाफी की गई, मुख्यमंत्री और कांग्रेस जवाब दें।

2 झारखंड की लूटेरी सरकार ने महिलाओं से वादा किया था कि, पूरे राज्य में महिला बैंक की स्थापना की जाएगी, बिना गारंटी के 50 हजार रूपए तक गरीब महिला आधार कार्ड दिखाकर लोन ले सकेगी। मुख्यमंत्री जी जवाब दें कि, कहां है, महिला बैंक और कहां आधार कार्ड दिखाकर लोन दिया जा रहा है।

3 वचन पत्र में किसानों के लिए भी कई वादे किए गए थे। वादा किया गया था कि, किसान बैंक की स्थापना की जाएगा, किसान उत्पाद बेच सकेंगे। हेमंत सोरेन जवाब दें कि, कहां है किसान बैंक और किन-किन जिलों में खोले गए हैं।

4 निश्चय पत्र में आदिवासी, दलित कल्याण व वन संरक्षण में भी लिखा है कि, खनन नहीं पर्यटन की नीति बनाकर विकास करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जवाब दें कि, पर्यटन तो आपने खत्म कर दिया और खनन चरम पर हैं। जिन आदिवासी कल्याण की बात कर रहे हैं, उन्हीं आदिवासियों को, आमजनों को बालू के अवैध उत्खनन से बालू के बढ़े हुए दामों से पीएम आवास जैसे मकान बनाने में समस्या हो रही है।

5 पलामू, गड़वा, गिरीडीह, चाइबासा, दुमका और देवघर को 25 हजार करोड़ की राशि से विश्व स्तरीय शहर बनाने का वादा था। मुख्यमंत्री जी जवाब दें कि, क्यों इन छह शहरों की जनता के साथ धोखा किया। 25 हजार करोड़ तो छोड़िए 100 करोड़ भी खर्च नहीं किए।

हेमंत सोरेन, कांग्रेस, आरडेजी ये सब गठबंधन के लोग झारखंड की जनता से झूठ बोल रहे हैं। इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। ये सिर्फ लूटने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री जी अगर आप राज्य की हितैषी हैं तो आखिर क्यों वचन-पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए। राज्य की जनता आपसे जवाब चाहती है। ये तो केवल जेएमएम की बात है। कांग्रेस ने तो 317 झूठे वादों का पुलिंदा तैयार किया है। कांग्रेस तो मुंह दिखाने लायक नहीं बची है।

घुसपैठियों के आधार कार्ड बन रहे हैं

झारखंड में घुसपैठियों के खुलेआम आईडी और आधार कार्ड बनाएं जा रहे हैं। इनको देश की चिंता नहीं है केवल अपने वोट बैंक की चिंता है। वोटों की भूख में ये भारत को तबाह करने से भी नहीं चूक रहे हैं। बालू की लूट मची हुई है। कभी दूध और घी बाल्टियों में बेचा जाता था लेकिन पहली बार सुन रहा हूं कि, झारखंड में बाल्टियों में बालू बेची जा रही है। वहीं अब झारखंड में ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जहां घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीनों के मालिक बन रहे हैं। ये महिलाएं आरक्षित सीटों से चुनाव भी लड़ रही है। ये खेल झारखंड को तबाह और बर्बाद कर देगा। इसलिए हमें झारखंड को बचाना है। झारखंड की दुर्दशा हो गई है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं और मदमस्त सरकार अपनी मस्ती में चूर है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि झारखंड को बचाने के लिए चुनाव जीतना चाहती है।

मोदी जी विज़नरी लीडर हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विज़नरी लीडर हैं। श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। 1962 के बाद ये एतिहासिक सफलता मिली है, दुनिया चमत्कृत है। अभी मोदी जी अलग-अलग देशों में गए थे। चाहे रूस हो चाहे ऑस्ट्रिया हो हर जगह मोदी-मोदी और भारत-भारत की गूंज है। तीसरी बार सरकार बनाई तो कांग्रेस के लोग सवाल उठा रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे 99 सीटें प्राप्त करके उन्होंने बड़ा तीर मार लिया हो। राहुल जी को चिंदी मिल गई तो बजाज बन रहे हैं। कांग्रेस की केवल 99 सीट आई हैं। वहीं भाजपा को 243 और एनडीए के साथ 293 सीटें मिली हैं। जब लोकसभा में अध्यक्ष के चुनाव की बारी आई तो पूरा इंडिया गठबंधन, कांग्रेस और उनके साथी मैदान छोड़ कर भाग गए उन्हें पता था कि बुरी तरह हारेंगे क्योंकि संसद में नरेन्द्र मोदी जी को भारी बहुमत प्राप्त है। मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है और मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

झारखंड बचाओ, भाजपा लाओ


केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को झारखंड पहुंचकर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के ध्रुवा मंडल अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी के घर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन का आनंद लिया। साथ ही श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मंच पर बैठे नेता मंदिर के कलश हैं, लेकिन कलश जिस मंदिर के शिखर पर टिका है वो शिखर मंदिर की दीवारों पर टिका है और दीवार टिकी हैं नींव के पत्थरों पर। अगर नींव का पत्थर कमजोर हो तो कलश मंदिर पर टिका नहीं रह सकता है। नींव का पत्थर कोई है तो वो भाजपा का कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करता है, बूथ पर लड़ाई लड़ता है। इसलिए मैं अपने कार्यकर्ता बहनों-भाइयों का सम्मान करने और ये वचन देने आया हूं कि, भाजपा में कार्यकर्ता का मान, सम्मान और शान कभी कम नहीं होने देंगे। साथ ही श्री चौहान ने जीत का संकल्प दिलाते हुए कहा कि, हमें झारखंड को बचाना है, चाहे कुछ हो जाए झारखंड की इस पवित्र धरती से लुटेरों और बेईमानों की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार लाना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *