अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए मंत्री और क्रेडाई झारखंड की बैठक

रांची
Share Now

सरकार जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: हफीजुल हसन


रांची: अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा तैयार की गई योजना को जल्द प्रभावी बनाने के लिए चेयरमेन कुमुद झा के नेतृत्व में क्रेडाई-झारखण्ड के एक प्रतिनिधिमण्डल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की। एक घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में आमजनों के अलावा विभिन्न संगठनों के वृहद् सुझाव से विभाग द्वारा तैयार की गई योजना पर गंभीर चर्चा हुई। विदित हो कि झारखण्ड में राज्यवासियों के समक्ष वर्षों से बनी हुई इस समस्या के सुगम समाधान हेतु मंत्री ने स्वयं ही क्रेडाई के साथ इस मुद्दे पर बैठक की पहल की थी। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल के तर्कपूर्ण आग्रह और सुझाव पर मंत्री ने सकारात्मक रूख दिखाते हुए कहा कि हमारी सरकार जनहित से जुडी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हम सहमत हैं कि पूर्व की योजनाएं जटिल थीं, जिस कारण योजना के लाभ से राज्यवासी वंचित हो गये थे। चर्चाओं के क्रम में इस अति महत्वपूर्ण मुद्दे के अलावा राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और ठोस निर्णय हेतु विभागीय सचिव अरवा राजकमल के साथ एक दो अन्य बैठकों का सुझाव भी आया।

मंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक राज्यवासी ले सकें, इसका हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

प्रतिनिधिमण्डल में क्रेडाई-झारखण्ड के चेयरमेन कुमुद झा, फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य अर्से आलम, क्रेडाई-झारखण्ड के सचिव अलोक सरावगी, सह सचिव रोहित अग्रवाल और जावेद अहमद शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *