एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही पर सख्त हुए अपर मुख्य सचिव, कंपनी को सेवा सुधारने के निर्देश

झारखंड रांची स्वास्थ्य
Share Now

देर से पहुंच रही 108 एम्बुलेंस पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हुई उच्च स्तरीय बैठक, कंपनी पर कटौती की चेतावनी

रांची: राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा की लेटलतीफी और मरीजों को हो रही परेशानियों की लगातार हो रही खबरों से आहत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने एम्बुलेंस सेवा दे रही संस्था ‘सम्मान फाउंडेशन’ को कड़ी फटकार लगाते हुए सेवा में त्वरित सुधार के निर्देश दिए।समाचार पत्रों में लगातार एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जो यह दर्शाती हैं कि दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं बेहद खराब स्थिति में हैं। इससे राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।

बैठक में कारपोरेशन के एमडी अबु इमरान और एनएचएम के एमडी शशि प्रकाश झा के साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि सेवा की गुणवत्ता किसी भी सूरत में उत्कृष्ट होनी चाहिए और मरीजों को कोई कष्ट नहीं होना चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि एंबुलेंस की उपलब्धता प्रत्येक मरीज को समय पर उपलब्ध हो। उन्होंने एजेंसी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लापरवाही और लेटलतीफी की सूचना फिर से प्राप्त हुई तो एजेंसी पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इसके साथ ही, 108 एम्बुलेंस सेवा की निगरानी कर रहे डॉक्टर पंकज को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन कम से कम 10 एम्बुलेंस का लाइव वीडियो देखें और वाहनों की अद्यतन स्थिति पर नजर रखें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *