‘ठुकरा के मेरा प्यार’ बनी डिज्नी हॉट स्टार पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाली सफल सीरीज

झारखंड रांची
Share Now

रांची: डिस्नी+ हॉटस्टार  पर ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ अब तक की सबसे ज्यादा सब्सक्राइब की जाने वाली विशेष सीरीज बन गई है। हॉटस्टार की यह सीरीज़ ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ दर्शकों का दिल जीतने में लगातार सफल हो रही है।  सीरीज की दिलचस्प कहानी और दर्शकों को जोड़ने वाले कैरेक्टर्स में अभिनेत्री संचिता बाशु को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जो सीरीज में प्रिय शान्विका का किरदार निभा रही हैं। सीरीज की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माता तथा क्रिएटर सचिन पांडे रांची पहुंचे, और दर्शकों को शो से जुड़ने और पसंद करने के लिए धन्यवाद दिया। सीरीज को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जानी की बात भी कही।

अपने दौरे के दौरान सभी ने शो के प्रशंसकों से बातचीत की, सीरीज़ और इसकी यात्रा के बारे में शो से जुड़े किस्से और इनसाइड कहानी साझा की । उन्होंने  बताया कि यह शो कैसे एक सांस्कृतिक घटना बन गया। इस दौरान दोनों ने शो को मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया सदस्यों से चर्चा करते हुए शो की सफलता से मिली खुशी साझा की।

शो से जुड़े अनुभव शेयर करते हुए  संचिता बाशु ने कहा, “रांची में रहना एक यादगार  अनुभव रहा है। यहां जो प्यार और उत्साह मिला है, वह हमेशा मुझे याद रहेगा है। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के ट्रेलर के माध्यम से दर्शकों को उसकी भावनात्मक ऊंचाइयों को फिर से जीते हुए देखना बहुत खास था। शान्विका की यात्रा मेरे दिल के बहुत करीब है। अब दर्शकों के साथ किरदार का जुड़ना बहुत ही संतुष्टि देने वाला है।

निर्माता और क्रिएटर सचिन पांडे ने कहा, “ठुकरा के मेरा प्यार की सफलता इस बात को साफ दिखा रही है, कि शो जीवंत या कहे लाइव कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। ये एक ऐसी कहानी है, जो भारतीयों के दिलों से निकली और दुनियाभर की ऑडियंस के दिलों तक पहुंच गई है।

रांची ने दिल खोलकर हमारा स्वागत किया है। यहां के प्रशंसकों और मीडिया से मिलने का अनुभव संतुष्टि देने वाला रहा। इस शहर से मिला प्यार हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित कर  रहा है।
मैं दर्शकों को बताना चाहता हूं , ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ केवल डिस्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *