प्रतीक जैन ने संभाला जेसीआई रांची के अध्यक्ष का पदभार

झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

जेसीआई रांची का 65वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रांची: जेसीआई रांची ने 65वें शपथ ग्रहण समारोह में नए अध्यक्ष प्रतीक जैन और उनकी टीम ने कार्यभार संभाला। रविवार को लालपुर स्थित होटल रेनड्यू में आयोजित में शपथ ग्रहण समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी टीम के साथ शपथ लिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी ने अध्यक्ष प्रतीक जैन और उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए जेसीआई को “जूनियर चैंबर इंटरनेशनल” के बजाय “यूथ चैंबर इंटरनेशनल” के रूप में संबोधित किया, जो युवाओं के नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जेसीआई इंडिया की पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट जेसी राखी जैन ने जेसीआई रांची को “मिनी जेसीआई जोन” के रूप में सराहा और इसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने नई टीम को समाजसेवा और विकास के लिए प्रेरित करते हुए उनकी योजनाओं की प्रशंसा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी टीम को संबोधित करते हुए “लीडिंग द चेंज” थीम पर जोर दिया। उन्होंने इस साल समाज के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। जिनमें 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की योजना प्रमुख है। मंच संचालन का ऋषभ जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेश जैन, तपिश केडिया केशू जैन आदि ने सहयोग दिया।  इस अवसर पर जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और रांची के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नई कार्यकारिणी टीम में ये हुए शामिल

सचिव सनी केडिया, उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, निशांत मोदी, निखिल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कौशल मुरारका, संयुक्त सचिव सौरभ जालान, प्रवक्ता आदित्य जालान, निदेशक अभिषेक नारनौली, अक्षत अग्रवाल, अमन सिंघानिया, अनीश जैन, अंकित अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मंदीप सिंह, मोहित बागला, निखिल मोदी, नितिन पोद्दार, प्रवीण अग्रवाल, ऋषभ छापरिया, ऋषभ जैन, ऋषभ जालान,  ऋषभ सिंघानिया, ऋषि मुरारका, संदीप खेमका, संकेत सरावगी, सौरव नरेडी, सृजन हेतमसरिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *