विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही झारखंड में सियासी पारा चढ़ गया है. पार्टियां सत्ता में आने के लिए लुभावने वादे कर रही है. झामुमो के मंईयां सम्मान योजना को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने गो गो दीदी योजना लाने का वादा किया है तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड के युवाओं के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. चंपाई ने कहा कि है झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यहां के युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी दी जाएगी.
‘5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार‘
चंपाई ने कहा झारखंड के लगभग 2.87 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी और लगभग 5 लाख लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. झारखंड के लोगों को लिखे पत्र में चंपाई ने कहा कि, “भाजपा की सरकार आने के तुरंत बाद 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, 5 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे, ताकि वैसे लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें, जो किसी कारणवश नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते.
‘चार दशकों से बेदाग रहा’
इसके साथ ही चंपाई ने कहा पिछले साढ़े चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में हमने हमेशा युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों समेत समाज के सर्वोंगीण विकास हेतु काम किया है. हमेशा से लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने की कोशिश करता रहा हूं. हमारे कार्यकाल में दर्जनों डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक तथा अन्य शिक्षण संस्थानों का निर्माण शुरू किया गया था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
