राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर जारी है. अगस्त से 15 सितंबर तक मरीजों की संख्या 264 मरीज मिले है वहीं इस साल में अभी तक 465 मरीज मिले है जबकि राजधानी रांची में 120 पार मरीजों के मामले सामने आए हैं. वहीं चिकनगुनिया के भी दर्जनों मरीज मिल चुके है. लेकिन प्लेट्लेट्स नहीं मिलने की वजह से मरीजों की संख्या मरने जैसी हो गई है. झारखंड के 24 जिलों में 21 जिले में प्लेट्लेट्स नहीं है. केवल धनबाद, हजारीबाग और रांची में प्लेटलेट्स मिल रहा है.
मरीजों में डेंगू के लक्ष्ण दिख रहे हैं लेकिन जांच पर संक्रमण की पुष्टि नहीं हो रही है. हालांकि प्लेट्लेट्स75 प्रतिशत तक गिरा मिल रहा है जिसके बाद डॉ. प्लेट्लेट्स चढ़ाने की सलाह दे रहे हैं लेकिन प्लेट्लेट्स नहीं मिलने पर मरीजों की हालत गंभीर है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
