झारखंड की हेमंत सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में लापरवाही करने के आरोप में बीडीओ और सीओ का वेतन रोक दिया है. साथ ही जांच के आदेश दिए है. जांच सही पाए जाने पर बीडियो और सीओ को निलंबित कर दिया जाएगा.
कार्यक्रम के बाद बिखड़े मिले आवेदन
बताया जा रहा है कि सिसई के पंडरानी गांव में पिछले दिनों आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें अबुआ आवास योजना के लिए ग्रामीणों द्वारा जमा किया गया आवेदन शिविर में फेंक दिया गया था जिसे उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है साथ ही सिसई के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारियों व कर्मियों के निलंबन के लिए राज्य सरकार ने प्रेषित करने की बात कही है.
फिर से होगा कार्यक्रम का आयोजन
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर डीडीसी दिलेश्वर महतो और एसडीओ राजीव नीरज खुद गांव जाकर ग्रामीणों से आवेदन लिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। गांव वालों की सुविधा के लिए 18 सितंबर को फिर से ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर लगाया जाएगा। इस बार सभी ग्रामीणों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
