पीएम के मंच पर 'भूतों' का लगा था जमावड़ा, मोदी के बयान पर बरसी झामुमो

पीएम के मंच पर ‘भूतों’ का लगा था जमावड़ा, मोदी के बयान पर बरसी झामुमो

झारखंड
Share Now

15 अगस्त को पीएम मोदी झारखंड दौरे पर थे. झारखंड के जमशेदपुर में एक बड़ी सभा को पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा था कि झामुमो के भीतर कांग्रेस का भूत घुस गया है. जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है तो उसका एकलौता एजेंडा तुष्टिकरण बन जाता है इसके लिए सबसे पहले दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं. इस दौरान बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान, हिमंता विस्वा सरमा समेत कई बीजेपी नेता वहां मौजूद थे. पीएम के भूतों वाले बयान पर जेएमएम ने पलटवार किया है.

‘हेमंत से डर गए हैं मोदी‘

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी हेमंत सोरेन से डर गए हैं। वो अपने भाषण में भूत-भूत की रट लगा रहे थे सच्चाई यह है कि वह जिस मंच से भाषण भाषण दे रहे थे वहां उपस्थित शिवराज सिंह के अलावा सभी भूत थे. कोई जेएमएम, कोई जेवीएम तो कोई कांग्रेस का भूत था. भाजपा के 240 सांसदों में 115 सांसद भूत है 95 सांसद तो कांग्रेस के भूत है. असम सीएम हेमंत और मणिपुर के सीएम भी भूत है मंच पर तो भूतों का जमावड़ा लगा हुआ था.

उन्होंने आगे कहा कि मोदी को हर वक्त भूत नजर आ रहा है. रात में सोते वक्त हार का भूत नजर आता है वो हेमंत सोरेन और झामुमो से डरे हुए हैं उन्हें डरना भी चाहिए. इस बार भाजपा के विधायकों की संख्या दहाई पार नहीं कर पाएगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *