राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान बंधु तिर्की ने 22 सितंबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी.
कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के सम्मान में आगामी 22 सितंबर को राजधानी रांची के आईटीआई के समीप बजरा जतरा मैदान में मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाना है इस सम्मेलन में 15 विधानसभा के लोगों की विशेष तौर पर महिलाओं की उपस्थिति होगी. प्रत्येक विधानसभा से लगभग 1 हजार महिलाओं की उपस्थिति होगी. विशेष तौर पर इस आयोजित मंईयां सम्मेलन में कांग्रेस के एसटीएससी के अध्यक्ष के राजू,नेता डीसुजा, एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के अलावा प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेता गण की उपस्थिति रहेगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
