जेसीआई रांची उड़ान के 13वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
रांची: सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान के 13वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को होटल ली लेक में किया गया। इस समारोह में अदिति मेवाड़ा ने अपनी टीम के साथ जेसीआई रांची उड़ान की कमान संभाली। कार्यक्रम में जेसीआई रांची उड़ान की आईपीपी ट्विंकल छावनीका ने अदिति मेवाड़ा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अदिति मेवाड़ ने अपनी नई टीम को शपथ दिलाया। नई टीम में उपाध्यक्ष राखी खिरवाल, कोमल रुंगटा, निधि बियानी, पलक नरेडी, विनीता पोद्दार, श्रेष्ठा वालिया, सचिव प्रिया लखोटिया, कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल, सह सचिव खुशी पाटोदिया, निदेशक अर्पिता पोद्दार, रिंकू चौधरी, रेखा रायका, खुशबू बागला, प्रिया बुधिया, प्रियंका साबू, ज्योति पोद्दार और कंचन पोद्दार शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ नम्रता मानसरिया ने नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेसीआई रांची उड़ान के सदस्य कई सामाजिक कार्य करती आ रहीं है। यह कार्य लगातार आगे बढ़ता रहना चाहिए।
वहीं, जेसीआई रांची उड़ान की फाउंडर अध्यक्ष राखी जैन ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनको हर तरह का सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन, जेसीआई रांची उड़ान की पूर्व अध्यक्ष आभा भंडारी, अर्चना मुरारका, वृंदा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, निधि सराफ, राखी गंगवाल के अलावा संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर जीतो, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच, समर्पण शाखा, जेसीआई नियो, जेसीआई यूथ समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
