मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

राजनीति
Share Now

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन में सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों एवं निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों का पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराना सुनिश्चित कराया जाना है। इस हेतु सभी आवश्यक सेवाओं के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सूची मंगवा लें। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान केंद्र तक जाने में अक्षम 85 वर्ष से अधिक अथवा दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान के लिए फॉर्म 12D उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही पोस्टल बैलेट के फॉर्म का आवंटन संबंधित मतदाताओं तक कराने का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा निर्देश है। इसका अनुपालन करते हुए ससमय सभी संबंधितों तक इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने सभी जिलों के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आज गुरुवार को ही देर शाम तक पोस्टल बैलेट संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अहर्ता रखने वाले कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहने पाएं।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओएसडी श्रीमती गीता चौबे सहित पोस्टल बैलेट प्रभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *