रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुनिया के हर विषय पर भाषण देते हैं लेकिन आज तक महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आमदनी, महिला पहलवानों की यौन शोषण पर कोई चर्चा नहीं, प्रधानमंत्री विकसित भारत की बात करते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यवस्था खतरे में है। इसकी भनक प्रधानमंत्री को सुनाई नहीं देती है। श्री सिन्हा बुधवार को कांग्रेस भवन रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
राकेश सिन्हा ने कहा कि वित्तीय और निवेश सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी की ताजा रिपोर्ट यह बताती है है कि घरेलू ऋण का स्तर सकल उत्पाद का लगभग 40 प्रतिशत हो गया हैं घरेलू बचत भी 47 साल के निचले स्तर तक पहुंच गई है। पैसा बचाना तो दूर भारतीय परिवार धीरे-धीरे कर्ज में डूबते जा रहे हैं। देश विनाशकारी नोटबंदी की मार से अबतक निकल नहीं पाई। भयंकर महंगाई बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री चुप हैं। किसान सड़कों पर हैं और प्रधानमंत्री अपने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में मशगूल हैं। चंदे के पैसे गैर भाजपा सरकार को गिराया गया। विपक्ष के विधायक को खरीदा गया है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री से पांच प्रश्न करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस बात का खुलासा करें कि बीफ कंपनियों से प्रधानमंत्री इलेक्ट्रोल बोण्ड से 250 करोड चंदा क्यूं लिये। महिला पहलवानों की यौन शोषण के आरोपी, बृजभूषण की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हुई। रक्षा बजट में कटौती क्यों की गई।
एलओसी पर भारत अपने 65 में से 26 पेट्रोलिंग पॉइन्ट पर नहीं जा सकता है क्योंकि वह बफ्फर जॉन बना दिया गया। जिसकी वजह से हमारी जमीन चीन के प्रभुत्व में चली गई। अग्निवीर की जगह स्थायी नियुक्ति क्यों नहीं की गई। इस अवसर पर प्रवक्ता सोनाल शांति एवं ऋषिकेश सिंह उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
