कांग्रेस नेता ने बढ़ती बेरोजगारी के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेवार
रांची: रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक लाल ने कहा है कि भाजपा के शासनकाल में अधिकतर युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हैं । भाजपा की नीतियां युवा विरोधी है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के क्षेत्र में भाजपा ने पहल नहीं किया। नतीजतन युवा वर्गों में हताशा और निराशा व्याप्त है। नौकरी की तलाश में यहां के युवा अन्यत्र पलायन कर रहे हैं।
उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की युवाओं से अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश मे पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। डिग्री मिलने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। नौकरी की उम्र सीमा भी समाप्त हो जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में सरकार द्वारा युवाओं के हित में कई योजनाएं संचालित थी, जिसे भाजपा ने बंद कर दिया।
इसलिए सभी युवा इस बार सोच समझ कर मतदान करें एवं ज्यादा से ज़्यादा वोट करें। युवा ही लोकतंत्र को बचा सकते हैं। अपनी वोट की ताकत से समाज मे बदलाव ला सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
