रांची से रमेश सिंह होंगे बीजेपी प्रत्याशी

रांची से रमेश सिंह होंगे बीजेपी प्रत्याशी!

राजनीति
Share Now

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शहनाईयां बज चुकी है. सभी दल चुनावी दंगल में जीत के लिए सभी पैतरें आजमा रही है. ट्वीट वार भी शुरू हो गया है. बीजेपी और झामुमो एक दूसरे को पटखनी देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही. टिकट कटने पर नेता पार्टियां बदल रहे हैं. इंडी गठबंधन में जहां सीट बंटवारे का पेंच अभी भी फंसा हुआ है तो वहीं एनडीए में सीट बंटवारे हो गया है लेकिन प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगना बाकि है. इसके लिए भाजपा रायशुमारी भी कर चुकी है लेकिन प्रत्याशियों के नाम अभी तक तय नहीं किए है. हालांकि बीजेपी का गढ़ रांची से भाजपा ने यहां से छह बार के विधायक रहे सीपी सिंह का टिकट काट दिया है. चर्चा है इस सीट पर बीजेपी रमेश सिंह को टिकट देगी.

सीपी सिंह 1996, 2000, 2005, 2009, 2014 और 2019 में रांची विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. विधानसभा में उन्होंने सरकार के सदस्य और विपक्ष के रूप में भी कार्य किया है. हालांकि 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया है. अपनी सीटिंग सीट पर बीजेपी रमेश सिंह के सहारे अपनी नैया पार लगा पाती है या उनकी नाव डूब जाएगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *