आधुनिक सुविधाओं के साथ नजर आया पेट्रोल पंप
रांची: बिरसा चौक पर स्थित शहर प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम का गुरुवार के दिन इंडियन ऑयल बिहार-झारखंड स्टेट ऑफिस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने रिलॉन्चिंग किया।
इस मौके पर इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक प्रतीक चटर्जी , डिविजनल हेड पंकज कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पम्प के संचालक सुरेंद्र कुमार राय एवं शशिभूषण राय ने अतिथियों एवं ग्राहकों के स्वागत से हुआ। बिहार-झारखंड स्टेट ऑफिस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम आपके शहर का एक पुराने एवं प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप है। जिसका रिनोवेशन कार्य लगभग 2 साल से चल रहा था। इंडियन ऑयल ने आज उसे पूरा कर आधुनिक मशीनें एवं नए सुविधाओं के साथ ग्राहकों के लिए रिलॉन्च किया है। इस पेट्रोल पम्प पर कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग एवं पेट्रोल- डीजल के नोजल को बढ़ाया गया है। इसके अलावा पहले की सुविधाएं भी जारी रहेंगी जिसमें की वाइपर, मुफ्त हवा, प्रदूषण जांच, लुब्रिकेंट चेंज , नाइट्रोजन हवा मैकेनिक एवं आदि सुविधाएं मौजूद हैं।
इंडियन ऑयल को विश्वास है कि हम ग्राहकों को और भी बेहतर सुविधाएं और सेवा दे पाएंगे एवं जिस तरह से यहां के लोगों ने इस पंप और इंडियन ऑयल कंपनी का साथ दिया है वह आगे भी जारी रखेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
