चूहों की तरह राज्य पर हमला कर रही RSS, सीएम के बयान पर भड़की BJP

चूहों की तरह राज्य पर हमला कर रही RSS, सीएम के बयान पर भड़की BJP

राजनीति
Share Now

आरएसएस की तुलना चूहे से किए जाने पर भाजपा ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है. भाजपा ने कहा आरएसएस ‘चूहे’ नहीं हैं, बल्कि ‘हिंदू शेर’ हैं. झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने पीटीआई को बताया कि हेमंत सोरेन ने आरएसएस की तुलना चूहों से की है. यह ‘हिंदू शेरों’ का अपमान है, जो सनातन धर्म की महिमा को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होनें आगे कहा कि सोरेन जॉर्ज सोरोस के पैटर्न पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही राजनीतिक लाभ के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगाया.

असम में हो रहा आदिवासियों पर अत्याचार

दरअसल, बुधवार को रांची में रैली के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना ‘चूहों’ से की करते हुए कहा था आरएसएस चूहों की तरह राज्य पर हमला कर रहा है और इसे नष्ट कर रहा है. जब आप ऐसी ताकतों कोअपने गांवों में हंडिया और दारू के साथ प्रवेश करते देखें तो उन्हें भगा दें. कि भाजपा और आरएसएस दोनों वोट हासिल करने के लिए राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. असम के सीएम पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा उनके राज्य में आदिवासी कथित तौर पर अत्याचार का सामना करना पड़ता है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *