
दिल्ली/ रांची: दिल्ली में लोकहित अधिकार पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई, जिसमें झारखंड में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव, स्थानीय नीति, विस्थापन की समस्या तथा छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा आम जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, शोषित, वंचित और आम नागरिकों के हक-अधिकार की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्थापन, स्थानीय नीति, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और छात्रों की छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर पार्टी किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी पार्टी बहुत जल्द राज्यव्यापी आंदोलन का घोषणा कर चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम करेगी ।

लोकहित अधिकार पार्टी की दिल्ली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने झारखंड के मुद्दों पर आक्रमक रुख अपनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हम सरकार से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। विस्थापन, स्थानीय नीति और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे हमारी प्राथमिकता हैं और इनका समाधान हम आक्रमक तरीके से उठाएंगे।
साहू ने यह भी कहा कि पार्टी हर स्तर पर जनआंदोलन को तेज करेगी और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से यह भी सवाल किया कि छात्रों के भविष्य से खेलना और गरीबों की ज़मीन जिस तरह से धड़ल्ले से छीनी जा रही है उसका जिम्मेदार कौन है?
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
