मुकेश तनेजा बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के वर्ष 2027-28 के गवर्नर

झारखंड रांची
Share Now


रांची: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (झारखंड एवं बिहार) के 111 क्लबों के लिए वर्ष 2027-28 के गवर्नर पद का चुनाव रविवार को पटना के चाणक्य होटल में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 107 क्लबों के अध्यक्षों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों ने मतदान किया।

इस प्रतिष्ठित पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें से दो झारखंड से और चार बिहार से थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद रोटरी क्लब ऑफ रांची के पूर्व अध्यक्ष मुकेश तनेजा ने सबसे अधिक वोट प्राप्त कर विजयी होने का गौरव हासिल किया। उनके चयन के बाद पूरे झारखंड और बिहार में रोटरी क्लब ऑफ रांची की प्रतिष्ठा और प्रभाव का डंका बज उठा, और उन्हें देशभर से बधाइयां मिलने लगीं।

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन, चुनाव पदाधिकारी गोपाल खेमका, राजीव मोदी, संजीव ठाकुर, राजन गंडोत्रा, दीपक डोकानिया आदि की अहम भूमिका रही, जबकि राजकुमार राजगढ़िया चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

निर्वाचित गवर्नर मुकेश तनेजा ने जीत के बाद रोटरी क्लब ऑफ रांची के सभी सदस्यों के साथ-साथ पूरे डिस्ट्रिक्ट के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन ने भी उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने तनेजा को पूर्ण समर्थन देने और उनके कार्यकाल को यादगार बनाने का संकल्प लिया।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 को अब एक सशक्त नेतृत्व की ओर अग्रसर देखने की उम्मीद है, और मुकेश तनेजा के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *